ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में खुशनुमा जीवन जीने की कला कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 02 नवम्बर। ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में कंपनियों के अधिकारियों के लिए खुशनुमा जीवन जीने की कला विषय पर कार्यक्रम रखा गया। जिसको भोपाल से पधारी मप्र ब्रह्माकुमारीज के निर्देशिका ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रशासन में तनाव होते हुए भी अपने विचारों को सकारात्मक बनाने की कोशिश करते रहना चाहिए, दूसरों को मैनेज करने के साथ-साथ अपने आपको भी मैनेज करना चाहिए एवं समय निकालकर प्रतिदिन परमात्मा का ध्यान करने से मन की एकाग्रता बढती है। मन की सच्ची शांति मिलती है, चाहे कितना भी जीवन के कार्य हो हमें अपने लिए समय अवश्य निकालना चाहिए, यही सच्चा स्वप्रबंधन है, प्रशासन में मूल्यों को और आध्यात्मिकता को अवश्य शामिल करना चाहिए।
मंच संचालन करते हुए परिसर की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि हमें अपने विचारों को एक सही दिशा देकर, सही निर्णय लेकर, सही काम करना चाहिए, तभी खुशहाल जीवन बनाया जा सकता है। नवजीवन हॉस्पिटल की डॉ. हिना बहन ने आए हुए सभी अधिकारियों को मूल्य पर आधारित एक्टिविटी कराकर ऊर्जा से भरपूर कर दिया। बानमोर से पधारे ब्रह्माकुमार सहदेव भाई ने ब्रह्माकुमारी विद्यालय का परिचय देते हुए आत्म दर्शन कराया तथा कृष्णा नगर से पधारे ब्रह्माकुमार महेश भाई ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। सभी अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन करके अपने जीवन को खुशनुमा बनाने का संकल्प लिया। मालनपुर के सूर्य कंपनी, जमना ऑटो, करलोन, गोदरेज, फ्लेक्स, सुप्रीम, नैनो फर्टिलाइजर यूरिया आदि कई कंपनियों के अधिकारियों ने पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लिया।