पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद

एसपी असित यादव ने दिलाया कर्तव्य निष्ठा का दिलाया संकल्प

भिण्ड, 21 अक्टूबर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने पुलिस लाइन में शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जवानों के साथ-साथ मप्र पुलिस और अन्य जिलों के एसएएफ, बीएसएफ पुलिस जवानों द्वारा किए गए उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
एसपी असित यादव ने पुलिस बलों के शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस के जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी। उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख के हॉटस्पिंग में, समुद्र तल से लगभग 10 हजार फिट की ऊंचाई पर हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किए गए हमले को निष्प्रभावी कर अपनें प्राणों की आहुति दी थी। 21 अक्टूबर को हर साल यूपी पुलिस बल के सदस्य विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अपने साथियों को श्रृद्धांजलि देने हेतु स्मृति दिवस का आयोजन करते हैं। कार्यक्रम में डिबीजन के एसडीओपी व थाना प्रभारी पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।