भाजपा नेता अशोक बघेल सहित कई लोग हुए कांग्रेस में शामिल

भिण्ड, 18 अक्टूबर। अटेर के भाजपा किसान मोर्च के महामंत्री अशोक बघेल भाजपा को छोड कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमंत कटारे के समर्थन में अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक हेमंत कटारे कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जयश्रीराम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल उपस्थित रहे।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए अशोक बघेल ने कहा कि भाजपा में ओबीसी वर्ग के लिए कोई जगह नहीं है, मैं सात साल भाजपा पार्टी में रहा, मगर मुझे वहां पर कोई सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस पार्टी में रहकर मैं अपने लोगों की सेवा कर पाऊंगा, इस कारण आज मैं भाजपा छोड रहा हूं और कांग्रेस को ज्वाइन कर रहा हूं। उन्होंने बघेल समाज से अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को समर्थन करने के लिए निवेदन किया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में जनपद सदस्य अरविंद बघेल, परसोत्तम बघेल, भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कोमल सिंह बघेल, कोमल सिंह बघेल, मीडिया प्रभारी भाजप पिछडावर्ग छोटू बघेल, वरिष्ठ पार्षद वीरसिंह बघेल, पूरन चकवा, पातीराम बघेल, हवलदार सिंह बघेल, जयसिंह बघेल, प्रशांत बघेल रमा और मायाराम बघेल जौरी का पुरा भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए।