दबोह मण्डल में शक्ति केन्द्रों पर बैठक आयोजित

पार्टी को विजय दिलाने का लिया संकल्प

भिण्ड, 17 अक्टूबर। मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा दबोह मण्डल के वार्ड क्र.छह से 15 तक के दो शक्ति केन्द्रो ंकी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठके वार्ड क्र.आठ में संजीव यादव तथा वार्ड क्र.15 की बैठक शिवम कुरचानिया के निवास पर आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, पन्ना समिति प्रमुख उपस्थित रहे। दोनों शक्ति केन्द्रों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में हम अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपने बूथ की विजय सुनिश्चित करेंगे, केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और बूथ में रहने वाले मतदाताओं के साथ बूथ के पूर्ण विजय के संकल्प को पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शक्ति केन्द्र की संयोजकों द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शक्ति केन्द्र संयोजक केशव विजपुरिया, मुलायम यादव, लालता कुशवाह, संजीव यादव, हृदेश नायक, गुलाब सिंह कुशवाह, शिवम श्रीवास्तव, सुमित कुरचानिया, राजा यादव, अनुज उपाध्याय, हर्षित पाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।