यादव भिण्ड बने के नए पुलिस अधीक्षक

भिण्ड, 14 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के दो जिलों भिण्ड एवं जबलपुर से पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। दोनों पुलिस अधिकारियों को बतौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ कर दिया गया। उनके स्थान पर असित यादव को पांचवीं वाहिनी मुरैना से स्थानांतरित कर भिण्ड जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।