मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लहार आएंगे

लहार में जनसभा एवं रोड शो के माध्यम से भाजपा को जिताने मांगेंगे जनता से समर्थन

भिण्ड, 14 अक्टूबर। आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र लहार में आज 15 अक्टूबर को आएंगे।
जिला भाजपा मीडिया सेंटर के हवाले से भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा लहार आएंगे। जहां विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू के समर्थन में हेलीपैड से रोड शो करते हुए जनसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो एवं आमसभा के माध्यम से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने लहार विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि अपने-अपने मण्डलों के समस्त बूथ तक के कार्यकर्ताओं को दिन तके 11 बजे लहार पहुंच कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें।