भिण्ड, 14 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड मनोज सरियाम के मार्गदर्शन में नैतिक मतदान के प्रचार प्रसार हेतु मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों के क्रम में जिले की विधानसभा भिण्ड एवं लहार में मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
महिलाओं को मतदान की अहमियत समझने और लोकतंत्र में अपने मत की कीमत को समझने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरुक किया गया। विधानसभा लहार और भिण्ड में महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगता का आयोजन कर मतदान के महत्व को समझाया गया।