भिण्ड, 07 अक्टूबर। विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने ग्राम पंचायत परसोना में छह लाख 97 हजार की राशि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सरपंचधीरेन्द्र सिंह, पिन्टू सिंह राजावत, मंलगे सिंह राजावत पाण्डरी मंचासीन रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक संजीव सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का ध्येय है विकास किया विकास करेंगे। भिण्ड विधानसभा में गांव के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। चाहे मुझे किसी के भी हाथ जोडना पडे। मेरा हर समय प्रयास रहेगा कि भिण्ड विधानसभा प्रदेश की अग्रणी विधानसभा के रूप में पहचानी जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी कुछ महीनों पहले मेडीकल कॉलेज और भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम करने की घोषण करके गए थे। जिसमें मेडीकल कॉलेज का भूमिपूजन हो चुका है और भिण्ड नगर पालिका भी नगर निगम बन गई है। ये दोनों बडे और महत्वपूर्ण कार्य थे, जिन्हें पूरा करने का सपना भी पूर्ण हो गया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।