भिण्ड, 04 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र के लिए फ्लाइंग स्कॉट नियुक्त कर दिए हैं। नियुक्त फ्लाइंग स्क्वाड दो पालियों में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक, रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कार्य करेंगे।
नियुक्त किए गए फ्लाइंग स्क्वाड में आठ बजे बजे से रात्रि बजे तक विधानसभा क्षेत्र 11 लहार के थाना क्षेत्र लहार के लिए फ्लाइंग स्क्वाड प्रमुख उप यंत्री नहर संभाग लहार रामलखन शर्मा, थाना क्षेत्र दबोह के लिए प्राचार्य शाउमावि दबोह जागेश्वर राम निराला, थाना क्षेत्र आलमपुर के लिए सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय आलमपुर विजय कुमार शर्मा, थाना असवार के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विकास केन्द्र लहार डॉ. कर्णवीर सिंह, थाना रावतपुरा के लिए उपयंत्री जल संसाधन नहर लहार मुकेश कुलश्रेष्ठ, थाना रौन के लिए ग्राम कृषि विकास अधिकारी रौन अवधेश सिंह कुशवाह, थाना मिहोना के लिए सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी लहार रामराज वर्मा, थाना मछण्ड चौकी सहायक पशु चिकित्सक मछण्ड सतेन्द्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वाड प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक विधानसभा क्षेत्र 11 लहार के थाना क्षेत्र लहार के लिए फ्लाइंग क्वाड प्रमुख प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई लहार जितेन्द्र आर्य, थाना क्षेत्र दबोह के लिए पीसीओ जनपद लहार उमाशंकर, थाना क्षेत्र आलमपुर के लिए मण्डी निरीक्षक आलमपुर सुदामा प्रसाद शर्मा, थाना असवार के लिए समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी जनपद लहार अरुण अग्रवाल, थाना रावतपुरा के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विकास केन्द्र लहार डॉ. नरेन्द्र सिंह भदौरिया, थाना रौन के लिए विकास विस्तार अधिकारी जनपद रौन आरडी गोयल, थाना मिहोना के लिए सहायक सहायक प्राध्यापक शा. कॉलेज बालाजी मिहोना वीरेन्द्र कुमार अहिरवार, थाना मछण्ड चौकी ग्राम उद्यानिकी विकास अधिकारी बिरखड़ी यशवंत सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग क्वाड प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।