भिण्ड, 23 सितम्बर। अतिशय क्षेत्र पावई जैन मन्दिर में गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज के ससंघ आशीर्वाद से वार्षिक मेला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दो अक्टूबर सोमवार को होने जा रहा है। जिसमें सुबह आठ बजे श्रीजी का पूजन एवं श्रीकल्याण मन्दिर स्त्रोत विधान, दोपहर दो बजे कलशाभिषेक एवं शोभायात्रा महोत्सव एवं शाम छह बजे श्रीजी की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कमेटी द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि जिले की अटेर तहसील में क्वारी नदी के तट पर प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत स्वच्छ जलवायु, शांत वातावरण जहां पर आध्याात्मिक सुख शांति की अनुभूति स्वयं उत्पन्न होती है। ऐसी परम धरोहर 1008 नमिनाथ दिगंबार जैन अतिशय क्षेत्र रत्नत्रयगिरि ग्राम पावई में विराजमान भगवान नमिनाथ की प्रतिमा जो दिन में तीन बार रंग बदलती है। जो बहुत ही अतिशयकारी है, जिसे देखने के लिए दूरदराज से लोग बडी संख्या में दर्शन करने को आते हैं। जहां पर कमेटी द्वारा मन्दिर का निर्माण कार्य जोरशोर से किया जा रहा है। अतिशय क्षेत्र पावई वार्षिक मेला महोत्सव में श्रृद्धालुओं के आने-जाने के लिए बसों की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी।