श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन कल रौन में

भिण्ड, 23 सितम्बर। खाटूश्याम सेवा समिति रौन के तत्वावधान में श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन 25 सितंबर सोमवार को रात्रि आठ बजे से प्रीतम सिंह पैलेस जैतपुरा रोड रौन में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए दरबार सेवक राजेन्द्र गौड तथा खाटूश्याम सेवा समिति के कार्यकर्ता रविन्द्र समाधिया, शिवजी सिंह, आनंद सोनी, सतेन्द्र सिंह राजू, अभिनाथ सिंह ने बताया कि समिति का यह प्रथम आयोजन है। इसे भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। हीरा साउण्ड के माध्यम से राजीव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा खाटूश्याम की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।