विकास रथ मप्र में महिला सशक्तिकरण पर आधारित वीडियो फिल्में कर रहे प्रदर्शित

आमजन तक पहुंचा रहे हैं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी

भिण्ड, 20 सितम्बर। भिण्ड जिले में विकास रथ, प्रदेश सरकार की योजनाओं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं। आमजन भी उत्साह पूर्वक भागीदारी कर योजनाओं को जानकारी ले रहे हैं। शासन द्वारा भिण्ड जिले में भ्रमण के लिए भेजे गए तीन विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
विकास रथ जिले के गांव-गांव में भ्रमण कर रहे हैं। विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाकर आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विकास रथ ‘विकास किया है, विकास करेंगे’ थीम पर जिले में गांव-गांव और शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिले के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण के दौरान विकास रथ मप्र तब और अब, मप्र में महिला सशक्तिकरण, लाडली बहना सेना, कृषि सिंचाई स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं।