समाजसेवी कैलाश यादव का निधन

भिण्ड, 21 अगस्त। मौ नगर वार्ड क्र.दो निवासी समाजसेवी कैलाश सिंह यादव बापू का गत दिवस निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। उनके निधन पर मौ वासियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में बलवीर सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, राकेश सिंह यादव, विनोद सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव बाबा शामिल हैं।

उचित मूल्य की दुकानों पर आया घटिया क्वालिटी का खाद्यान्न

मौ। मौ नगर में विगत सप्ताह बांटे गए खाद्यान्न को लेकर गरीब जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में नगर वासियों की शिकायत भी कोई सुनने वाला नहीं है। अगस्त माह का खाद्यान्न शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर बांटे गए गेहूं का दाना हल्की क्वालिटी एवं कीडे रेंगते हुए दिखाई दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई जगह पर कम तोलने की शिकायत भी प्राप्त हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि सुपोषण की जगह कुपोषण फैलने की पूरी संभावना है। शासन को इस और ध्यान देना अपेक्षित है।