सदभावना दिवस के रूप में मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती
भिण्ड, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल भिण्ड ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर निराश्रित भवन भिण्ड में निराश्रितों को फल वितरण कर सेवा भाव से उन्हें नमन किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें ही जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजीव गांधी वर्तमान भारत के निर्माता और संचार क्रांति का जन्मदाता थे, राजीव गांधी युवाओं और महिलाओं के सच्चे शुभचिंतक भी थे। पूर्व सरपंच सोनवीर यादव ने कहा राजीव जी ने ही 18 साल में मताधिकार और रोजगार संबंधी कई योजनाएं बनाई थीं। वहीं महिला सेवादल की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया था। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, रीना चौहान, दीपू दुबे, कामिल खां, इरशाद खां, दिव्यांश दुबे, मुबारक खान, राजवीर खन्ना, पिंटू शर्मा, रामवीर सिंह, गोलू नामदेव, सोनू पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
मौ में कांग्रेस ने राजीव गांधी को दी श्रृद्धांजल
मौ। भारत के सातवें प्रधानमंत्री एवं आधुनिक डेवलपमेंट के प्रणेता भारत रत्न से सम्मानित और इन्दिरा गांधी अवार्ड से प्रोत्साहित राजीव गांधी की 79वी जयंती पर मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, रामेश्वर यादव, इकबाल पठान, धर्मेन्द्र बाबा, आजादनवी कुरैशी, इरशाद पठान, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, राजा खान, समीर खान, हिम्मत खान, लोकेन्द्र गुर्जर, अजीत जैन, रामोतार शिवहरे आदि ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।