भिण्ड, 16 अगस्त। संस्कार शिक्षा अकैडमी गोरमी में स्वतंत्रता दिवस के 77वी वर्षगांठ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोरमी तहसीलदार मनीष दुबे ने ध्वजारोहण किया। रेवेन्यू इंस्पेक्टर मनोज कुमार दुबे, विद्यालय के संरक्षक, फाउण्डर गोकुल सिंह परमार एवं संचालक जंडेल सिंह परमार उपस्थित रहे।
छात्रों को संबोधित करते हुए तहसीलदार मनीष दुबे ने कहा कि भविष्य में शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है जिसके माध्यम से हम मानव जीवन को परिष्कृत और परमार्जित कर सकते हैं। भविष्य की कामयाबी शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है, हम सभी शिक्षा के साथ संस्कारों को भी आत्मसात करें, जिससे जीवन व्यवस्थित और कामयाब बने। तहसीलदार ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र मोहित सिंह नरवरिया एवं सान्वी जैन को पुरस्कृत किया एवं विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक रामकिशोर दुबे को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।
इसी अवसर पर गोरमी नप अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी जाटव, उपाध्यक्ष रजनी ओमकार यादव, पूर्व उपाध्यक्ष रामदत्त तिवारी, पूर्व सरपंच कमलेश बैसांदर, पूर्व नप अध्यक्ष दलबीर सिंह तोमर, पार्षदगण मुकेश यादव, शिवराज यादव, धर्मेन्द्र यादव (अंगे), डॉ. संतोष तिवारी, बसंत सिंह राजावत, डॉ. मोहन सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।