महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है : नीलम

भिण्ड, 11 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति को ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच बेठकर समाझाते हुए कांग्रेस नेत्री नीलम पाठक ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परोसा एवं बरकापुरा में जनसंपर्क किया।
इस दौरान नीलम पाठक ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ही है जो जन की भावनाओं के अनुरूप कार्य संपादित करती है, चाहे बात रोजगार की हो या महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की या महिलाओं के सम्मान की। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने सदैव नीति निर्धारित कर महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। शासकीय संस्थानों में स्थान दिया। राजनीति में पंच सरपंच से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री जैसे पदों पर स्थान देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर व शसक्तीकरण के साथ खडा किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक जैसे संस्थानों के दरबाजे महिलाओं के लिए खोल दिए। भाजपा की सरकार में महिलाओं के साथ जो अत्याचार, अनाचार, शोषण हुआ है वह महिलाओं के आत्मसम्मान को गर्त में लेजा रहा है। आज के परिवेश को देखते हुए हम सभी महिला व पुरुष संकल्प लें कि आगामी 2023 में मप्र में कमलनाथ के हाथ मजबूत करते हुए कांग्रेस की सरकार बनानी है। नीलम पाठक के साथ महिलाओं, बुजुर्गों ने खडे होकर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।