बसपा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा के सात प्रत्याशी किए घोषित

बलवीर डंडोतिया दिमनी विधानसभा से लडेगे चुनाव

भोपाल, 10 अगस्त। बहुजन समाजपार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उप्र मायावती के आदेशानुसार मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 में घोषित उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की गई है। जिसमें बलवीर सिंह डण्डोतिया विधानसभा क्र.सात दिमनी सामान्य जिला मुरैना, अवधेश प्रातप सिंह राठौर विधानसभा क्र.46 निवाडी सामान्य, रामराजा पाठक विधानसभा क्र.50 राजनगर सामान्य छतरपुर, देवराज अहिरवार विधानसभा क्र.62 रैगांव अजा सतना, मणिपुर सिंह पटेल विधानसभा क्र.67 रामपुर बाघेलान सामान्य सतना, विष्णुदेव पाण्डे विधानसभा क्र.68 सिरमौर सामान्य रीवा, पंकज सिंह विधानसभा क्र.69 सैमरिया सामान्य रीवा प्रत्याशी घोषित किए गए है। उक्त सूची बसपा प्रदेशाध्यक्ष इंजी. रमाकान्त पिप्पल के हस्ताक्षर से जारी की गई है।