भिण्ड, 30 जुलाई। हादसों का हाइवे बन चुके नेशनल हाइवे 92 ने विगत शुक्रवार को परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश पदाधिकारी छीमका निवासी वृंदावन उपाध्याय गोहद चौराहा से मोटर साइकिल से अपने गांव जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने किया शोक व्यक्त किया है।
परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव वृंदावन उपाध्याय के सडक दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर संगठन के सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। संघ के संस्थापक इंजी. विजय शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश दुबे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि उपाध्याय बेहद सरल व संत स्वभाव वाले व्यक्ति थे। गरीबों की मदद के लिए हमेशा खडे रहते थे। उनका अकस्मात हमारे बीच से चले जाना बहुत बडी क्षति है।