चोरी के मामले में रायफल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से चोरी गया नगदी एवं जेबर भी जब्त

भिण्ड, 16 सितम्बर। गोरमी थाना पुलिस ने बंदूक एवं नगदी जेबर के चोरी के मामले में सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो स्थानों से चोरी किया जाना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से बंदूक, नगदी एवं जेबरात जब्त किए गए हैं।
गोरमी थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गत छह जुलाई को फरियादी रामनिवास पुत्र शिवचरण उपाध्याय निवासी ग्राम मेहदोली ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपनी 315 बोर की लाईंसेसी रायफल एवं 81 हजार रुपए नगद की चोरी चले जाने हेतु थाना गोरगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर से अपराध क्र.200/21 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी करू उर्फ गोविन्द पुत्र मुन्नासिंह उर्फ महेन्द्र सिंह गुर्जर एवं सुरेन्द्र पुत्र खचेरू कुशवाह निवासीगण सीताराम की लावन थाना गोरमी को गिरफ्तार किया जाकर 315 बोर बंदूक तथा सोने चांदी के जेवरात, नगदी आदि बरामद की गई तथा थाना गोरमी के अन्य अपराध क्र.201/21, 202/21, 204/21 धारा 457, 380 ताहि की घटनाएं भी आरोपीगणों द्वारा किया जाना स्वीकार किया गया।

इनकी रही भूमिका

उक्त काईवाई में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील सिकरवार, वैभव सिंह तोमर, कार्यकारी सउनि सत्यराम सिंह तोमर, कार्यकारी प्रधान आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह, रामौतार सिंह, आरक्षक पंकज शुक्ला, अमृत सिंह तोमर, मुनेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।