भिण्ड, 24 जुलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट (रजि.) संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा समर्पित भावना से कार्य संपादित करने पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया सोलंकी ने अभा क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ममता भदौरिया पत्नी महेश सिंह भदौरिया वैष्णो हायर सेकंडरी स्कूल गांधी रोड मेहगांव को नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षत्रिय महासभा संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ममता भदौरिया ने क्षत्रिय महासभा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसके निर्वहन के लिए मैं पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रहूंगी।