तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने दी बधाई

भिण्ड, 18 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मप्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।
महिला मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर चंबल संभाग में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बूथ केन्द्र पर संभालेंगे चुनाव की कमान, खिलाएंगे प्रदेश में कमल, बनाएंगे भाजपा की सरकार। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक बनाए जाने पर बधाई देने वाली महिला कार्यकर्ताओं में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में सीमा शर्मा, सरोज जोशी, रजनी दीक्षित श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, सुनीता सोनी, सरोज श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आरती पाठक, संगीता कौशल, पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपडा, नीलम भदौरिया एडवोकेट, प्रमिला सोनी, सुनीता सोनी, नीलम शर्मा, ज्योति सुदर्शन बौहारे, सुधा कटारे, मालती जाटव आदि प्रमुख हैं।