भिण्ड, 17 जुलाई। क्रीडा भारती जिला भिण्ड की बैठक मेहगांव में आयोजित की गई। जिसमें एक दिवसीय प्रवास पर आए प्रांत सहमंत्री मनोज तोमर ने क्रीडा भारती का परिचय एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य पद्धति की जानकारी दी तथा क्रीडा भारती के पांच कार्यक्रमों के वारे में विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय जिला मंत्री प्रमोद गुप्ता ने कराया। जिला सह मंत्री डॉ. हर्षद मिश्रा ने क्रीडा भारती भिण्ड द्वारा वर्ष में किए गए कार्यक्रम को विस्तार से बताया।
प्रांत सहमंत्री मनोज तोमर ने क्रीडा भारती भिण्ड जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्य विस्तार हेतु संयोजक एवं सहसंयोजक गठित करना, वीर माता जीजाऊ मां की 350वीं पुण्यतिथि पर वर्षभर प्रत्येक जिले में कार्यक्रम करना है। क्रीडा ज्ञान परीक्षा के पंजीयन एवं परंपरागत खेल आदि विषयों पर चर्चा की। क्रीडा भारती का बोध वाक्य ‘खेलों से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र भक्त का’ विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
बैठक के द्वितीय सत्र में प्रांत प्रचार प्रमुख अरविन्द शर्मा ने जिले में क्रीडा भारती सदस्यता अभियान प्रारंभ होने की जानकारी दी। क्रीडा भारती भिण्ड अध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने खेल दिवस पर जिले में आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की। इस अवसर पर क्रीडा भारती जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह भदौरिया, अटेर तहसील संयोजक महिपाल सिंह भदौरिया (फौजी), मातृशक्ति जिला प्रमुख ज्योति नरवरिया, जिला योग प्रमुख ममता श्रीवास्तव, तहसील संयोजक संतोष गौर, गोहद संपर्क प्रमुख संजय पंकज, आईटी सेल के अनूप गौर, युवा प्रमुख हेमंत श्रीवास, क्रीडा केन्द्र प्रमुख रवि गौर, ब्लॉक कोर्डिनेटर अनिल श्रीवास, खेल प्रशिक्षक विष्णु त्रिपाठी, रविकांत धाकड, राज सर, हरिओम प्रजापति, मेहगांव तहसील संयोजक अजय राठौर, योग प्रशिक्षक सुनील कौशल, जिला टोली क्रीडा ज्ञान परीक्षा चेतन तोमर, विवेक गौर, श्यामू राजावत, अभिषेक कुशवाहा, जीत सिंह जादौन, करन थापक आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।