भिण्ड, 04 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत मेहगांव मण्डल का बूथ सम्मेलन शिवशक्ति मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया एवं विशिष्ट अथिति जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मेहगांव मण्डन अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कालीचरण शाक्य एवं आभार प्रकट युवामोर्चा अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक गोविन्द उपाध्याय, मण्डल विस्तारक अमित बाजपेई, मीसाबंदी विशंभर दयाल मिश्रा, पूर्व पार्षद ब्रजमोहन कुशवाह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, रामभरोसे जाटव सहित सभी मोर्चा और पार्टी के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।