कार्यकर्ता संगठित होकर भाजपा को मजबूत करें : आशुतोष तिवारी

बूथ सशक्तिकरण के साथ कार्यकर्ता लहार से भाजपा का विधायक बनाने के लिए एक संकल्प के साथ जुड जाएं : राजौरिया
कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में लहार से कांग्रेस को हर बूथ से उखाड फेंके : देवेन्द्र नरवरिया
आकांक्षी विधानसभा लहार संचालन समिति की बैठक आलमपुर में आयोजित

भिण्ड, 02 जुलाई। आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर बूथ मेंटीनेंस, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा के निवास आलमपुर में संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए तय किया गया कि पार्टी को प्रत्येक बूथ केन्द्र पर भाजपा को मजबूत करते हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए यह समिति बूथ के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाएं और लोगों को अपनी विचारधारा से जोडकर पार्टी में शामिल करें।
इस अवसर पर आकांक्षी विधानसभा लहार के प्रभारी एवं मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने प्रत्येक मण्डल के हर समाज के बीच पहुंचकर अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूती प्रदान करें और बूथ सशक्तिकरण के साथ हम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, हम एकजुट, एकमुख, एक संकल्प को लेकर पार्टी की विचारधारा को अपने बूथ पर लेकर काम करेंगे तो निश्चित ही भाजपा लहार विधानसभा से चुनाव जीतकर अपना विधायक बनाएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रत्येक बूथ केन्द्र पर इस बार पार्टी को जिताकर केन्द्र और प्रदेश में भाजपा को जिताने के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर कांग्रेस को उखाड फैंकें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करें ताकि आपके सफलतापूर्वक भाजपा चुनाव अभियान को सर्वव्यापी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्ष के साथ प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का कार्य करते हुए कांग्रेस को उखाड कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लहर से भाजपा का विधायक बनाकर भोपाल पहुंचाएं, यह कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बडी चुनौती है इसको हम सब स्वीकार करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि लहार क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर संगठन शक्ति को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाकर इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता चुनाव में लगें और वरिष्ठ नेतृत्व से आग्रह है कि कार्यकर्ताओं के साथ और उनसे संवाद और क्षेत्रीय जनता से संपर्क बराबर बनाए रखें, ताकि समस्याओं का समाधान सत्ता और संगठन की ताकत आपके कंधों पर निर्भर है, हम सब पार्टी के समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं, लहार में भाजपा को जिताने में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सत्ता और संगठन आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खडा रहेगा।
विधानसभा समिति की बैठक में पूर्व विधायक रसाल सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महाते, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, राजेश कैरव, विकास बौहरे, अनूप त्यागी, दीपक सिंह राजावत, देवेन्द्र उपाध्याय, कुलदीप सिंह कौरव प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।