कहा- पर्यटन स्थल में विकसित किया जाए
भिण्ड, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर चलाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर महा जनसंपर्क अभियान के तहत तीर्थ दर्शन विकास यात्रा के अंतर्गत शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर का उप्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौरी सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए इसके लिए भारत सरकार और मप्र सरकार की योजनाएं यहां लाकर इसको और विकसित किया जाए।
राज्यसभा सांसद शाक्य ने गौरी सरोवर के किनारे भगवान शंकर के सोम मन्दिर का जीर्णोद्धार के रूप में देखा सरोवर में बढ़ता हुआ पानी का स्त्रोत और पौधारोपण पार्क का निर्माण तथा ऐसे अनेक विकास कार्य तथा पुल को भी निरीक्षण किया, जो सोंधी करण के लिए विकास की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने महाकालेश्वर मन्दिर, गणेश मन्दिर, प्रदेश सरकार एवं जन सहयोग जनभागीदारी स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बनाई गई सभी पार्कों का दीक्षण भी या और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। एक गौरी सरोवर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व में 1001 दीपक दान भी जलाकर जल दान कर चुके हैं। गौरी सरोवर मैं ओलंपिक खेल की दृष्टि से भी यह विकसित हुआ है, जहां अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नौका रेस में खेल चुके हैं और जिन्होंने अपना नाम रोशन कर इस गौरी सरोवर को पूरे भारत में स्थापित किया यहां से निकले हुए खिलाड़ी भारत में अनेक गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने गौरी सरोवर की निरीक्षण के बाद वार्ड क्र.12 हाउसिंग कॉलोनी में जनसंपर्क किया और वहां के व्यापारियों, दुकानदारों से भी मुलाकात की। महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, पार्षद यश जैन मौजूद थे।