भाजपा विकास का आधार है, कार्यकर्ता बूथ केन्द्रों से कांग्रेस को उखाड़ फेंकें : प्रभात झा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झा सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी कैलाशनाथ गुप्ता के निवास पर पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की

भिण्ड, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कहा कि आगामी मिशन 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की प्रत्येक बूथ केन्द्रों पर सकारात्मक भूमिका हो, हम सब व्यक्ति नहीं विचार भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। यही संकल्प लेकर हम अपने-अपने के बूथ केन्द्रों पर सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करते हुए कांग्रेस को प्रत्येक बूथ केन्द्र पर संगठित होकर उखाड़ फेंके और मप्र में भाजपा की सरकार बनाकर अपने गोहद को विकास की मुख्यधारा से जोंड़े। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि हम सब मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा की विचारधारा को लेकर सेवा और समर्पण भाव के साथ जनता तक जाते हैं। हम एक मुख, एकजुट और एक संकल्प के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए जुट जाएं और मप्र में कमल खिलाकर फिर भाजपा की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव भी युद्ध के समान है, जब सैनिक सीमाओं पर लड़ाई को लडऩे के लिए सभी गोला बारूद और अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ संघर्ष करता है। उसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जो हमारा मुख्य आधार गोला बारूद है तो वह हमारी केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं के रूप में है, जिन्हें हम प्रत्येक समाज के व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाएं, ताकि उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिले। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और वही हमारे लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरि है, हम अपने बूथ सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर पार्टी को जिताए। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विकास की दिशा से जोडऩे के लिए आगे की पत्ती में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं कि हमारा प्रत्याशी कोई भी हो हम कमल के फूल को केन्द्रित करते हुए अपने बूथ को जीता कर भाजपा के लिए समर्पित करेंगे, यही कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।
प्रभात झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष सरकार की उपलब्धियों को महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता पहुंचाने का काम करें और केन्द्र सरकार सेवा और समर्पण गरीब और कल्याण के लिए मोदी सरकार पूर्ण रूप से समर्पित है, हम समाज को अपनी विचारधारा से जुड़ेंगे तो निश्चित ही हमारे पार्टी की ताकत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और कृतित्व नहीं समाज के हर व्यक्ति को विकास की धारा से जोडऩे का काम किया। कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है, मात्र तुष्टीकरण को अपनाकर समाज के साथ झूठ बोलकर वोट बैंक प्राप्त करने की राजनीत की और भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस मूल मंत्र को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाएं बनाकर जनता तक पहुंचा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर प्रदेश में सरकार बनाई कि हम दो लाख का कर्जा माफ करेंगे, एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया गया। हम बेरोजगारों को चार हजार रुपए भत्ता देंगे आज तक बता नहीं मिला। मप्र में शिवराज सरकार की योजनाओं को बंद कर लोगों के साथ छल कपट करने की राजनीति की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। अब नारी शक्ति योजना के माध्यम से महिलाओं से रंग बिरंगे फार्म भरा कर उन्हें झूठ बोलकर भ्रमित कर रहे हैं कि हम 1500 रुपए देंगे हम 500 रुपए का सिलेंडर देंगे कि जो सरकार प्रदेश में 15 माह तक रही वह कुछ नहीं कर पाई, तो महिलाओं को क्या 1500 रुपए दिला पाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए मप्र में 1200 करोड़ की राशि लाडली बहना योजना के माध्यम से उनके खातों में पहुंचाई। हमारी महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार तक करेंगे और महिलाओं को पूर्ण रूप से सजग बनाने के लिए लाड़ली सेना योजना की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना के माध्यम से हमारी बहने अपने अधिकारों के लिए और शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह लाडली सेना की मातृशक्ति काम करेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव यह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक चुनौती है, सभी मोर्चा के कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर एकजुट होकर लग जाए और हमारे संगठनात्मक कार्यक्रमों की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाकर भाजपा की तूफान को सुनामी में बदलें। मप्र में हम जिले की गोहद से तो जीतेंगे ही, पांचों विधानसभाओं में भाजपा का परचम फहराकर कांग्रेस को प्रत्येक बूथ से मुक्त करते हुए भाजपा का कमल खिलाने का काम करें यही कार्यकर्ताओं की पहचान होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना को हर समाज तक पहुंचा कर कार्यकर्ता टोली बनाकर महा जनसंपर्क अभियान में एकजुट होकर कार्य करें, ताकि जनता को योजना का लाभ प्राप्त हो। चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को जिताने का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ पर पहुंचेंगे, सत्ता और संगठन की विचारधारा और योजनाओं को हम समाज तक पहुंचाने का काम करेंगे।
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने अपने भिण्ड आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत संपर्क और समर्थन के तहत नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी कैलाश नारायण गुप्ता के निवास वार्ड क्र.12 में पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का साहित्य और पुस्तक भेंट की। वहीं मोबाइल से मिस कॉल कराकर पार्टी की विचारधारा को समझाते हुए समर्थन मांगा। भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का सांसद संध्या राय एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर अगवानी करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, मुन्नासिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, नाथूसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, धीरसिंह भदौरिया, महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अशोक सिंह कुशवाह, संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।