पार्टी में वफादार लोगों दी जाएगी जिम्मेदारी : डॉ. गोविन्द सिंह

मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 सितम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा बुधवार को कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह, विशिष्ट अतिथि गोहद विधायक मेवाराम जाटव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चार मंडल मंडलम, सेक्टर का गठन किया गया, जिसमें नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं संचालन राजीव कौशिक ने किया।
पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि भले ही कम लोग को जोड़ा जाए लेकिन पार्टी के वफादार लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। विधायक मेवाराम जाटव ने कहा कि हर संभव मदद करने के लिए लोगों की मदद के लिए तैयार है। जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर संभव मदद के लिए तैयार हूं। इस मौके पर नन्हेराजा गुर्जर, डॉ. रणवीर सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, अलबेल सिंह यादव, रामनिवास सोनी, धर्मेन्द्र बाबा, कमलेश सोनी, डॉ. दिनेश जैन, सुचिंद्र राणा, देवेश यादव, रामअवतार शिवहरे, दीपक तिवारी, तिलक सिंह राजौरिया, दिनेश यादव, संजीव यादव, समीर खान उपस्थित रहे।