भापजा नेता भारद्वाज का जन्मदिन पर गरीब महिलाओं को बांटे बस्त्र व फल

भिण्ड, 08 सितम्बर। मेहगांव नगर के वार्ड क्र.पांच में गरीब महिलाओं को वस्त्र व फल वितरित कर भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अशोक भारद्वाज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मेहगांव मण्डल के पूर्व महामंत्री रामकुमार भदौरिया ने कहा कि आज हम ऐसे जनसेवक का जन्मदिन मना रहे हैं, जिनका दिल हमेशा गरीबों के लिए धड़कता है। जब-जब क्षेत्र में संकट की घड़ी आई अशोक भारद्वाज हमेशा दीन हीनों की सेवा करने के लिए आगे आए है।
समाजसेवी सत्यभान नरवरिया ने कहा कि कोरोना महामारी का समय हो या क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा का, समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने हमेशा आगे आकर गरीब असहाय लोगों की मदद की है, वह हमेशा बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। आज ऐसे जनसेवक का जन्मदिन हम सेवा पर्व के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर महेश श्रोती, मनोज शर्मा, मण्डल महामंत्री रोहित करैया, नृत्यगोपाल शर्मा, कालीचरण शाक्य के अलावा अश्वनी त्यागी, सचिन भदौरिया, कुलदीप कटारे आदि जन मौजूद थे।