बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की वर्षगांठ को लेकर शहर कांग्रेस ने समिति गठित की

भिण्ड, 07 सितम्बर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की वर्षगांठ को लेकर एक समिति का गठन किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनाएगी, बांग्लादेश मुक्ति युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेहतरीन छड़ रहा है, जब भारतीय सेना ने भारत-पाक युद्ध में अभूतपूर्व जीत हासिल की। 93 हजार पाक सैनिकों के विश्व के सबसे बड़े आत्मसमर्पण के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की राजनीतिक नेतृत्व एवं उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और भारत की संप्रभुता का परचम लहराया जिसके कारण बांग्लादेश नामक एक नए राष्ट्र का निर्माण हुआ। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की वर्षगांठ के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें राहुल सिंह कुशवाहा संयोजक एवं विनोद पंडित, अंकित तोमर, इमरान खान, संजय यादव, अजय जैन, छोटेसिंह शाक्य, सर्वेश यादव, अरुण सिंह भदौरिया फौजी, कमलेश जाटव को सदस्य मनोनीत किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ की बैठक आज

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ की बैठक आठ सितंबर को आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. गोविन्द सिंह विधायक लहार एवं विशिष्ट अतिथि मेवाराम जाटव विधायक गोहद, मानसिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिण्ड होंगे। बैठक सुबह 11 बजे स्थान मौ नरसिंह मन्दिर मीटिंग हॉल में होगी, जिसमें सभी सेक्टर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं युवक कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, असंगठित कांग्रेस, सेवादल, सभी जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।