मुख्यमंत्री से मिला लहार विधानसभा का प्रतिनिधि मण्डल

मुख्यमंत्री चौहान ने दिया अश्वासन, लहार में आकर कार्यकर्ताओं से मिलकर करेंगे वार्तालाप

भिण्ड, 18 मई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं पूर्व विधायक रसाल सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं लहार विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के साथ कार्यकर्ताओं पर हो रहे झूठे मुकदमे एवं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रताडऩा को लेकर मुख्यमंत्री चौहान का ध्यान आकर्षित कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ सरकार एवं संगठनात्मक क्षेत्रीय समस्याओं हेतु विषय पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लहार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ताओं को लहार में प्रताडि़त नहीं किया जाएगा आप सभी धैर्य बनाए रखें, भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार लहार के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सुख-दुख में खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में लहार के कार्यकर्ता एकजुट होकर एक मुख, एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ से भाजपा को जिताकर विधायक बना कर विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं पूर्व विधायक रसाल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, युवा नेता रोमेश महंत, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, लहार के पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महाते, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हृदेश सिंह कुशवाह, मिहोना नपा परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष बौहरे, पार्टी के पूर्व जिला के प्रवक्ता हृदेश शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए बताया कि लहार के कांग्रेसी नेता एवं प्रतिपक्ष नेता के इशारे पर लहार नगर पालिका सीएमओ द्वारा मोहनलाल का जबरदस्ती से मकान तोडक़र उनको प्रताडि़त किया गया और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे केस भी लगाए गए तथा लहार क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से उनका ध्यान आकर्षित कराया और पूरी घटना मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई।
मुख्यमंत्री ने लहार के कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भी लाभ दिलाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष लहार क्षेत्र के विकास और अन्य विषय पर अपने सुझाव रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लहर के सब कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता तो एक हो जाए और किसी भी कार्यकर्ता को प्रताडि़त नहीं होने दिया जाएगा आप सभी एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए लाभ से कमर करें। लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लहर आने के लिए आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के आमंत्रण को उत्साह के साथ स्वीकार करते हुए अगले माह आने के लिए कहा, शीघ्र ही लहार आऊंगा कार्यकर्ताओं से जनता से मिलूंगा आप लोग कार्यक्रम की तैयारी करें। मुख्यमंत्री चौहान से मिलने गए लहार के प्रतिनिधि मण्डल में जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, वरिष्ठ नेता अंजनी कुरचेनिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, गौरव, परमाल सिंह, रामबाबू मोदी, मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत, शशि भारद्वाज, राकेश महाते, राजेश, गौरव प्रमुख शामिल थे।