कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है : भारद्वाज

बूथ बिजय संकल्प अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर है तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व समर्पण है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जानता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्र हित में काम करती है, इसीलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है, सभी देशवासियों का कल्याण किस प्रकार हो, किस प्रकार हमारा देश सुरक्षित रहे, इस दिशा में भाजपा हमेशा काम करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज ने मेहगांव मण्डल के ग्राम कन्हारी में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।
बूथ विजय अभियान के प्रभारी बलभद्र सिकरवार ने कहा कि बूथ समितियां सक्रिय होकर बूथ पर करणीय कार्यों को टीम भावना के साथ संपन्न करें व भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर चर्चा आमजन के बीच जाकर करें। आज देश के प्रत्येक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लोगो को लाभ मिला है।
विधानसभा विस्तारक गोबिन्द उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने का काम भाजपा की सरकार एवं संगठन करता है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनियां में भारत की साख बढ़ी है। इस अवसर पर मण्डल के प्रभारी मनोज पाठक, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, मण्डल महामंत्री कालीचरण शाक्य, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल राजौरिया, अजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गंभीर जाटव, रबी इंदोरिया, देव चौधरी, गिर्राज राजौरिया, रवि राजौरिया सहित शक्ति केन्द्र के सभी कार्यकता मौजूद रहे।