कतरौल में बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक आयोजित

भिण्ड, 13 मई। मेहगांव विधानसभा के दंदरौआ मण्डल के क्लस्टर गाता की बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक ग्राम कतरोल में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेहगांव नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, मण्डल की प्रभारी सुधा राठौर, रामकुमार भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, महामंत्री देवेन्द्र कौरव एवं सभी बूथों से बूथ टोली उपस्थित रही।