ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ की बैठक आठ को

भिण्ड, 05 सितम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ की बैठक आठ सितंबर को आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. गोविन्द सिंह विधायक लहार एवं विशिष्ट अतिथि मेवाराम जाटव विधायक गोहद, मानसिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिण्ड होंगे। बैठक सुबह 11 बजे स्थान मौ नरसिंह मन्दिर मीटिंग हॉल में होगी, जिसमें सभी सेक्टर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं युवक कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, असंगठित कांग्रेस, सेवादल, सभी जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।