विवेक के.वी. ने मेहगांव एस .डी .एम का चार्ज संभाला

विवेक के.वी. ने मेहगांव एस .डी .एम का चार्ज संभाला

भिण्ड। तहसील मेहगांव में कार्यरत डिप्टी कलेक्टर   श्री विजय राय का स्थानांतरण विदिशा के लिए होने  पर उनके स्थान पर कलेक्टर द्वारा श्री विवेक के. वी.(आई.ए.एस) को एस.डी.एम बनाकर मेहगांव पदस्थ किया गया है। श्री विवेक के.वी भिण्ड में पदस्थ रहकर भली भांति अपने कार्य का निर्वाहन किया है। सहायक कलेक्टर के पद के साथ-साथ नगर पालिका भिण्ड के प्रभारी अधिकारी का कार्यभार भी कंधों पर था। जिसका निर्वाहन उन्होंने जिम्मेदारी के साथ पूरा किया। उनके कार्यकाल की प्रशंसा भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी की है उन्होंने कहा है कि विवेक एक काबिल एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति है। उन्होंने जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया है। मेहगांव पहुंचकर तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के विषय में जानकारी ली।