महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिलेंडर और सरकार की निकाली शव यात्रा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतत्व में महंगाई के विरुद्ध हुआ प्रदर्शन

भिण्ड, 04 सितम्बर। देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आमजन के गुस्सा बढ़ता जा रहा है। केन्द्र सरकार पर महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेठी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ चौतरफा निशाना साधना शुरू कर दिया। महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार और रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता धनवंतरि कॉम्प्लेक्स परिसर में एकत्र हुए और रैली के रूप में शवयात्रा लेकर परेड चौराहा, सदर बाजार होते हुए सरकार के खिलाफ नारे देते हुए गोल मार्केट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को अच्छे दिन आने वाले हैं, का सपना दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अच्छे दिन कहां आए, किसके आए, यह जानता आज भाजपा से पूछ रही है। बढ़ती महंगाई पर अब भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुंह छुपाए फिर रहे हैं। कुशवाह ने भाजपा की मोदी सरकार की कार्य नीति को संदिग्ध भी कहा, जहां एक तरफ महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है तो दूसरी तरफ देश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने किया।

सिलेंडर और सरकार की निकाली शव यात्रा

जिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार में बढ़ते अनाज, फल, सब्जी के दाम व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला स्तर पर रैली निकाल कर केन्द्र व राज्य सरकार के कारण बढ़ती मंहगाई को लेकर सिलेंडर की अर्थी बनाकर, शव यात्रा निकालकर जबरजस्त प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतत्व में किया गया।

इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर कल्लू भारौली, इरशाद अहमद, राहुल कुशवाह, अंकित तोमर, अरविन्द सोनी, सोहन तिवारी, शुभम भदौरिया, दीपांश जैन, रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, नीलम भदौरिया, आदित्य पुरखा, राघवेन्द्र कांकर, दीपक दुबे, अजय शर्मा, विनीत शर्मा, हरनारायण शर्मा, गोविन्द शाक्य, चन्द्रपाल परिहार, रामहेत शाक्य, वीरेन्द्र यादव, राजू त्रिवेदी, नयन सिंह बाराकलां, रॉकी तोमर, समीर भदौरिया, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, देशदीपक शर्मा, अनीस कुरैशी, योगेश शाक्य, आनंद शाक्य, पीसी दीक्षित, काजी रिजवान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।