वन्य जीव व पर्यावरण की रक्षा सभी जरूर करें : तिवारी

रैली के माध्यम से वन्य जीव व पर्यावरण सुरक्षा हेतु लोगों को किया जागरूक

भिण्ड, 04 सितम्बर। वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है क्योंकि इससे हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। वन्य जीव संरक्षण को बचाने के लिए युवा संघ ने शहर में रैली निकालकर के लोगों को जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान में सम्मलित होने आए समाजसेवी पं. कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लोग आज वन्य जीव व पर्यावरण को बचाने के लिए न मात्र के लिए जागरूक है, जबकि हम सभी जानते हैं कि आने वाले वक्त में वन्य जीव को व पर्यावरण को बचाना कितना मुश्किल हो जाएगा। इससे न केवल हमारे जीवन पर असर पड़ेगा बल्कि अनेक प्रकार की बीमारियां व आने वाली पीढ़ी को खतरे में डाल दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज लोगों को जागरूक करने का कार्य हम सभी युवा भाईयों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें हम सभी घर घर जाकर के लोगों को वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के लिए उनको शपथ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा तथा लोगों को सतत रूप से जागरूक किया जाता रहेगा। इस अभियान में वॉलेंटियर समाजसेवी संजीव रजक, गौरव योगी, आकाश कौरव, रूपेन्द्र यादव गोरमी, राघवेन्द्र सिंह गोहद, यतेन्द्र कुशवाह, राहुल यादव, उमेश सिंह एवं युवा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।