भिण्ड, 30 अप्रैल। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में रविवार को भाजपा मण्डल मेहगांव की ग्राम पंचायत अजनौधा में बूथ क्र.127 एवं 128 पर भाजपा नेताओं ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 100वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेहगांव नप की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, लाखन सिंह भदौरिया, कालीचरण पटेल, बदन सिंह भदौरिया, पिंकू भदौरिया, रामौतार शर्मा, महेश भदौरिया, उदय सिंह, छोटीबाई सहित कई भाजपा नेता एवं ग्रामीणों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
वहीं मेहगांव विधानसभा के दंदरौआ मण्डल की ग्राम पंचायत कुठोंदा के बूथ क्र.190 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड को भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने सूना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया के अलावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रोहित करैया, सरपंच श्रीमती शिवानी-श्रीकांत शर्मा, अनूप मुदगल, अतुल पाण्डेय, नरेन्द्र मुदगल, नारायण जाटव, अनुज चौधरी एवं बूथ समित के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।