जिला शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

भिण्ड, 10 अप्रैल। जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें 19 उपाध्यक्ष, 36 महामंत्री, नौ मंत्री, एक प्रवक्ता बनाया गया है साथ ही कार्यकारिणी में सभी वर्गों और महिलाओं को स्थान दिया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में रामकुमार पुरोहित, रामअवतार सिंह भदौरिया, पानसिंह बाबूजी, आशा-रतन चंद जैन, महेश बोहरे, राजेश शर्मा, सोनू सेंथिया, आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, रामसत्य त्यागी, हिम्मत सिंह हरिओध, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, राधेश्याम ओझा, अनिल भारद्वाज महावीर गंज, दीपचंद तिवारी, संजीव बरुआ, विक्रम उपाध्याय, प्रमोद दीक्षित, अनीस कुरैशी, संजय यादव को उपाध्यक्ष, मोहर सिंह जाटव, यतेन्द्र मिश्रा, उमा मनमोहन सोनी, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, मुन्ना प्रदीप सोनी, सत्येन्द्र भदौरिया, राघवेन्द्र गोस्वामी, गोपाल श्रीवास, कुंवर सिंह गुर्जर मले, आशीष शर्मा, डॉ. अमित जैन, प्रताप यादव, कल्लू अंकित तोमर, सोनू कुशवाहा दोहाई, नसीम बेगम, इमरान, संजू जैन वार्ड क्र.32, कुलदीप भारद्वाज, राहिल खान, मोहम्मद इरफान गम्मू, अनिल मिश्रा वार्ड 36, मनोज जैन मामा, आनंद शाक्य, गौरीशंकर त्रिवेदी राजू, रामकिशोर तिवारी भूरे, हरि राहुल सिंह कुशवाह, संतकुमार शुक्ला, गजेन्द्र यादव, छोटेसिंह नरवरिया, मनीष शर्मा, गोपाल सिंह राजावत बबेड़ी, जितेन्द्र जैन सोनू, सुमित शर्मा, असलम खान, नानू अरेले, सर्वेश यादव को महामंत्री, दीपू यादव वार्ड 14, अजय वर्मा रामू, मनीष जैन उर्फ मोनू, अन्नू जैन, जितेन्द्र वर्मा, ईशाक खान, हरिओम कटारे, बृजेश कुमार, नीरज त्रिपाठी को मंत्री, भानु ठाकुर को जिला प्रवक्ता एवं बलराम जाटव को महामंत्री के साथ कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।