साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को, 5 घंटे 24 मिनट की अवधि

भोपाल। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को पड़ेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन सभी राशियों पर इसके शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई देंगे। यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है राशिचक्र की 5 राशियों मकर, वृश्चिक, कन्या, सिंह व मेष पर इस सूर्यग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। अन्य राशियों के लिए यह सूर्यग्रहण शुभफलदायक होगा। ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 मिनट से प्रारंभ होगा। दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। कुल समय अवधि 05 घंटे 24 मिनट होगी। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ प्रतिबंधित होती है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण ज्योतिषाचार्य शुक्ला ने बताया कि सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पांच मई को पड़ेगा। बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण सामान्यत: आंखों से दिखाई नहीं देता। इसमें भी सूतक काल मान्य नहीं होता। इसके बाद साल में दो और ग्रहण पड़ेंगे। एक सूर्य ग्रहण होगा और एक चंद्र ग्रहण। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा और साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा।