अटेर में चला समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान

भिण्ड, 31 मार्च। अटेर नगर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अटेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीके बौहरे के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रामजीलाल जाटव, इंदल सिंह यादव, रामबरन यादव, ब्रजकिशोर बोहरे, वीरेन्द्र यादव, रज्जन यादव, मनोज यादव, अजय सोनी, अरविन्द यादव, हरिमोहन यादव, रतनलाल यादव, पुनीत दीक्षित, राजेन्द्र सिंह यादव, अवधेश सिंह यादव, जलसिंह यादव, संजय पुरोहित, बलवीर सिंह यादव, शिशुपाल सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।