जिला अस्पताल पर शिव बारात का फूल वर्षा कर किया स्वागत
भिण्ड, 19 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भिण्ड शहर में 12वीं बार भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इस दौरान नाचते-गाते श्रृद्धालुओं के साथ-साथ शहरवासी भी बाराती बने। शिव बारात का शहर में जिला अस्पताल पर समाजसेवी रोहित शर्मा, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी रोहित शर्मा एवं युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर निकलने वाली शिव बारात में संपूर्ण शहरवासी एकजुट होकर नाचने गाने का भव्य नजारा देखने को मिलता है। पूरा शहर शिव बारात का साक्षी बनता है और शिव बारात अंचल का सबसे बड़ा महोत्सव है।
किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह ने कहा कि शिव बारात में बाहर से आए हुए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देखने को मिलती है और इस शिव बारात का भव्य नजारा देखने को शहर भर के महिला-पुरुष बेताबी से प्रतीक्षा करते हैं। इस अवसर पर अमित जैन, शेरू पचौरी, धर्मेन्द्र तिवारी, संतोष भारौली, मोनू नरवरिया, दीपू तोमर, प्रतीक पाण्डे, सौरभ जैन, विकास बंसल, हर्षवर्धन भदौरिया, सुरेन्द्र पचौरी, श्यामू भारौली, गौरव बोहरे, छोटू भदौरिया, टीनू भारौली, लालू परसोना, राहुल राजावत आदि लोग मौजूद रहे।