भिण्ड, 08 फरवरी। विकास रथ यात्रा गोहद विकास खण्ड के ग्राम नोनेरा, कंचनपुर में पहुंची। जहां विकास यात्रा धूमधाम से निकली। स्वागत में कई जगह रंगोली भी बनी, तो कई जगह मंच भी लगाए गए। क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। समस्या की सुनवाई की गई। कई जगहों पर अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया।
विकास यात्रा में अधिकारी/ कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ आमजनों से समस्याएं भी पूछी गइं, ताकि उनका निराकरण कराया जा सके। विकास यात्रा अंतर्गत हाथों-हाथ होने वाले कामों का निराकरण भी किया जा रहा है। वहीं विकास यात्रा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।