बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पहचान : आशुतोष तिवारी

भाजपा असवार मण्डल के महुआ शक्ति केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी एवं संयोजकों की बैठक आयोजित

भिण्ड, 06 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा लहार क्षेत्र के मण्डल असवार के महुआ शक्ति केन्द्र क्र.195, 205 पर शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व संगठन मंत्री, अधोसंरचना ग्रह निर्माण निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) आशुतोष तिवारी ने शक्ति केन्द्र के बूथ अध्यक्ष, संयोजक, प्रभारियों से सीधा संवाद किया। बैठक में पूर्व विधायक रसाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, भाजपा नेता नवल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी मंचासीन रहे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।

शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक सहसंयोजकों को संबोधित करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा कि बूथ के अध्यक्ष, संयोजक ही भाजपा की असली पहचान है। हमारी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र मजबूत करना ही हम सबकी असल ताकत है, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही मूल आधार केन्द्र है। उन्होंने शक्ति केन्द्र को मजबूत करने के मूल मंत्र बताए एवं 20 सदस्य टीम गठित कर कार्यकर्ताओं को जोडऩा है। लहार फतेह के मूल मंत्र के साथ हमें मेहनत और परिश्रम के साथ कार्य करना है। बैठक में असवार मण्डल के महुआ शक्ति केन्द्र बूथ क्र.195, 205 के शक्ति केन्द्र प्रभारी राजेश शर्मा, संयोजक अनुज दीक्षित, सहसंयोजक मुनेश परिहार, सह प्रभारी वाला बघेल, बूथ क्र.195 के अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, बूथ क्र. 205 के अध्यक्ष प्रमोद परिहार, सौर मण्डल के सभी नौ शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, मीडिया सेल प्रभारी उपस्थित रहे।