बंजारे का पुरा में चली गोली, चार घायल

गाय के खेत में घुसने पर हुआ विवाद

भिण्ड, 22 जनवरी। गोहद थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के बंजारे का पुरा में खेत में गाय घुस जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी, फरसा व गोलियां चलीं। इस घना में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायह की गंभर हालत होने से उसे उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सौरभ कुमार, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार बंजारे का पुरा में दो परिवारों में झगड़े का क्रम रात से शुरू हुआ और अगले दिन तक जारी रहा। जिसमें गोली लगने से रामू पुत्र रामसिया परिहार, विमलेश पुत्री मंगल सिंह परिहार, कालू पुत्र राकेश परिहार, आकाश पुत्र रामसिया परिहार घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोहद में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल रामू पुत्र रामसिया परिहार को चिकित्सक ने ग्वालियर रैफर किया है। चिकित्सक का कहना था कि गोली लगने का एक्सरा से पता चलेगा। पुलिस इस मामले को संदेह की दृष्टि से भी देखकर चल रही है। पता चला है कि जब विमलेश को गोली लगने की खबर आई और जिन लोगों को शामिल बताया वो लोग थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे।