नेक कार्य करने से मन को अच्छा लगता है आप भी करें: आकाश शर्मा

सर्वे भवंतु सुखिन: संगठन ने एक सैकड़ा से अधिक गायों के गले में बांधा रेडियम बेल्ट

भिण्ड, 17 जनवरी। सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मण्डल के सचिव आकाश शर्मा के जन्मदिन पर संगठन के सक्रिय सदस्यों ने शहर में आवारा गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांधा।
नेहरू युवा केन्द्र भिण्ड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशुतोष शर्मा नंदू बताया कि कोहरे व अंधेरे में सड़कों पर बैठी आवारा गाय दिखाई नहीं देती, जिससे वे डंपर और ट्रक की चपेट में आ जाती हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए रेडियम बेल्ट को गले में डालने की पहल की है। जिससे कुछ हद तक इन हादसों को रोका जा सकता है, रेडियम अंधेरे में चमक देगा जिससे सामने से आ रहे वाहन चालक को दिखाई देगा कि कोई सामने है, जिससे वह दुर्घटना का शिकार होने से बच सकती हैं। सर्दियों का समय है तो कोहरा रहता है, गाय नजर नहीं आतीं, जिससे गाय और वाहन चालक दोनों के साथ दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसलिए गाय के गले में रेडियम का बांधने का काम किया गया है।
बेल्ट बांधने की मुख्य भूमिका में सर्वे भवंतु सुखिन: संगठन के आकाश शर्मा ने कहा कि सभी को कुछ न कुछ नेक काम करते रहना चाहिए, हम सभी ने गौमाता को रेडियम बंधा है। मैं अपने मन में अच्छा महसूस कर रहा हूं, आप भी यह पुनीत कार्य करके देखें, मन को अच्छा लगेग। इस अवससर पर नितिन दीक्षित, दीपेन्द्र भदौरिया, नितेश पाण्डे, रजत श्रीवास, दीपक, मनीष, रवि, अंकित आदि सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।