प्राचार्य अशोक त्रिपाठी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

ग्वालियर, 07 जनवरी। शा. उमावि मोतीझील ग्वालियर में पदस्थ प्राचार्य अशोक त्रिपाठी के स्थानांतरणा पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनकी नवीन पदस्थापना जिला परियोजना समन्वयक शिवपुरी में की गई है। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती की वंदना गई, तदुपरांत समस्त स्टाफ ने अतिथि स्वागत किया। इसके पश्चात पुष्पेन्द्र सिंह व्यक्तिगत उद्गार व्यक्त किए। प्रतीक चिन्ह और स्मृति चिन्ह संस्था प्रमुख विवेक त्रिवेदी एवं महेश कुमार बाजपेयी ने मुख्य अतिथि अशोक कुमार त्रिपाठी को प्रदान किया। श्रीमती मंजुलता शर्मा ने भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला सिंह कुशवाह एवं अंत में आभार प्रदर्शन महेश कुमार बाजपेयी ने किया।