रतवा में श्रीमद् भागवत कथा आज से

भिण्ड, 06 जनवरी। मौ तहसील के ग्राम रतवा में सीताराम जी महाराज के आश्रम (टेकरी) पर सात जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी।कार्यक्रम संयोजक अशोक सिंह यादव रतवा ने सभी भक्तगणों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा सम्मलित होकर धर्मलाभ उठाएं।

फूलसिंह बाबूजी के निधन पर जताया शोक

मौ। नगर परिषद मौ से सेवानिवृत हुए फूलसिंह कुशवाह जो कि बाबूजी के नाम से विख्यात थे, उनके निधन पर नगर के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक जताने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव फौजी, सुल्तान सिंह मौर्य, राजेश सिंह कुशवाह, रामू कुशवाह, पंकज कुशवाह, जगदीश राठौर, आरपी कुशवाह, लखन सिंह मास्टर, श्रीकृष्णा कुशवाह आदि प्रमुख हैं।