भिण्ड, 14 दिसम्बर। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हेमा सोनी को ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी गोरमी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने पुष्प माला पहनाकर एवं नियुक्त पत्र देकर हेमा सोनी को बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में महिला कांग्रेस गोरमी में और मजबूत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव करैया, धर्म प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिओम कटारे, सपना दीक्षित, मीरा शर्मा, स्वाति सोनी, प्राची सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।