भिण्ड, 14 दिसम्बर। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में चार लाख 25 हजार किमी पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक युवा जागृति अंतर्राष्ट्रीय अंतर्वेद एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वल्र्ड ऑन फूट सेवा संस्थान के युवाओं ने आज भिण्ड सर्किट हाउस में मुलाकात की। मंत्री डॉ. भदौरिया उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।
सर्किट हाउस पर सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया अपने जनसंपर्क के दौरान भिण्ड सर्किट हाउस पर विधानसभा क्षेत्र एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए उनसे रूबरू हुए और उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निराकरण कराने की पहल की।
आज करेंगे मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता वर्ष 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उदघाटन प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे 17वीं बटालियन विस बल भिण्ड में करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं भिण्ड-दतिया संासद श्रीमती संध्या राय होंगी। अध्यक्षता भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कामना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका भिण्ड श्रीमती वर्षा बाल्मीक एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरोज देवी बघेल उपस्थित रहेंगी।