भिण्ड, 07 नवम्बर। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के विस्तार एवं संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत पंकज ठाकुर को प्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि पंकज ठाकुर लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ठाकुर ने कहा कि वे सनातन धर्म, राष्ट्र सेवा और संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य से निरंतर कार्य करते रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की टीम ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







